चित्रकला प्रतियोगिता में निम्मी, रिद्धिमा, प्राची रहे अव्वल

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) पौड़ी गढ़वाल द्वारा कल्जीखाल ब्लॉक के सरस्वती शिशु मंदिर घंड़ियाल में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “नशा मुक्त युवा” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान निम्मी, द्वितीय स्थान रिद्धिमा एवं तृतीय स्थान प्राची ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से नशा मुक्ति युवा पर चर्चा की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने नशा मुक्ति युवा के बारे में युवाओं को जागरूक किया। विद्यालय के प्रवक्ता राजाराम युवाओं को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त युवा कैस बने को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्र्ता दिनेश खंखरवाल ने नशा मुक्ति युवा एवं पड़ोस युवा संसद के बारे में युवाओं को जागरुक करते हुए कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। कहा जाता है कि जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा भविष्य और परिवार को बर्बाद कर देते है। विकसित भारत तभी बनेगा जब युवा विकसित सोच वाला और नशा मुक्त होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवी सचिन, सूरज रावत, नंदिनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *