मैराथन में मीना ने जीते स्वर्ण पदक

श्रीनगर गढ़वाल : पिथौरागढ़ के गुंजी (आदि कैलाश) क्षेत्र में 24 व 25 अक्तूबर को आयोजित ‘आदिकैलाश परिक्रमा रन मैराथन 2.0’ में श्रीनगर के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मैराथन में देश के 23 राज्यों से लगभग 1,500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

प्रतियोगिता में 42 किमी. की पूर्ण मैराथन में श्रीनगर की मीना कंडारी ने अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अगले दिन 25 अक्तूबर को आयोजित 21 किमी. की हाफ मैराथन में भी मीना कंडारी ने अपने आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पूर्व 30 अगस्त 2026 में सूर्या स्पीति चैलेंज अल्ट्रा मैराथन में भी मीना कंडारी ने 42 किमी. की स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *