मुआवजे का भुगतान होने तक जारी रहेगा धरना

श्रीनगर गढ़वाल : धारी, गुगली, मंगसू के बांध प्रभावितों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके मुआवजे का संपूर्ण भुगतान नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा।

कोटेश्वर स्थित जीवीके कंपनी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने अभी तक मांग नहीं माने जाने पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। आंदोलनकारी सुनीता पांडे ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर समुचित कार्रवाई नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूकेडी नेत्री सरस्वती देवी ने सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार आंदोलनकारियों की मांग शीघ्र पूरा करे। इस मौके पर गीता देवी, विमला देवी, शकुन्तला देवी, सुनीता देवी पांडे, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, शंकरलाल, अमरा देवी, सुलोचना देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *