श्रीनगर गढ़वाल : शाश्वत शिक्षा निकेतन बागवान धर्मनगर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वॉलीबॉल, शॉटपुट (गोला फेंक) और डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) के रोमांचक मुकाबले संपन्न हुए। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

जूनियर एवं प्राइमरी बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भागीरथी हाउस व अलकनंदा हाउस के बीच पहला तथा दूसरा मुकाबला गंगा हाउस व यमुना हाउस के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में गंगा हाउस विजेता रहा, जबकि अलकनंदा हाउस उपविजेता बना। छात्रा वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में यमुना हाउस व भागीरथी हाउस और अलकनंदा हाउस व गंगा हाउस के बीच मुकाबला हुआ। गंगा हाउस ने विजेता का खिताब अपने नाम किया और भागीरथी हाउस उपविजेता रहा। प्राइमरी बालक की गोला फेंक प्रतियोगिता में शिवांक भट्ट प्रथम, अर्णव राज द्वितीय व गर्वित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में दीपिका व स्वाति प्रथम, गुंजन द्वितीय व अनुष्का तृतीय स्थान पर रही। (एजेंसी)