महाविद्यालय में किया चैंपियन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय एथेलिट महिला पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट हरिद्वार में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की पुरुष और महिला टीम चैंपियन बनीं है।


गुरूवार को महाविद्यालय लोटे खिलाड़ियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हीरा सिंह डुंगरियाल ने कहा कि महाविद्यालय लगातार विगत चार वर्षों से यह खिताब अपने नाम करते आया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने सभी खिलाड़ियों का शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मिनाक्षी वर्मा डॉ. संदीप किमोठी, डॉ. सुमन राणा, डॉ. ऐश्वर्या राणा, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. विजयलक्ष्मी, मुकेश जदली सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *