पीजी कॉलेज, एमकेवीएन और डेफोडिल्स स्कूल बनें वॉलीबॉल चैंपियन

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी, मैनेजनेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) कॉलेज कोटद्वार की ओर से आयोजित लॉट सुबेदार बलभद्र सिंह नेगी स्मृति अंतर महाविद्यालयी और अंतर विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता एमकेवीएन, डेफोडिल्स स्कूल और पीजी कालेज कोटद्वार के नाम रही।


बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मैच स्कूल स्तर की बालिका वर्ग में एमकेवीएन और बलूनी पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। दो सेट में हुए मैच में एमकेवीएन ने जीत दर्ज की। दूसरा अंतर महाविद्यालय बालिका वर्ग का फाइनल मैच पीजी कॉलेज कोटद्वार और आईएचएमएस के बीच हुआ, जिसमें पीजी कॉलेज ने बाजी मारी। वहीं बालक वर्ग में भी पीजी कॉलेज कोटद्वार ने भगवंत ग्लोबल को पाराजित कर विनर ट्राफी पर कब्जा जमाया। अंत में विद्यालय स्तर की बालक वर्ग का फाइलन बलूनी पब्लिक स्कूल और डेफोडिल्स के बीच हुआ। जिसमें तीन सेट तक दोनों टीमों में जीत के लिए कांटे की टक्कर हुई। लेकिन अंत में डेफोडिल्स ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बलूनी की टीम को पराजित कर दिया। इस प्रकार अपने वर्ग में एमकेवीनए की छात्राएं, पीजी कॉलेज कोटद्वार की दोनों टीमें और डोफोडिल्स स्कूल के छात्र चैंपियन रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को कॉलेज के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी, कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा ने उप विजेता और विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मैडल और ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता संयोजक अंकित कुकरेती और डॉ. अजय आचार्य ने प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान करने वाले शारीरिक शिक्षकों को पुरस्कृत किया। मैच का आंखों देखा हाल डॉक्टर सुरेंद्र जगवान, वीरेंद्र आर्य ने सुनाया।

इन्होंने किया प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन
तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालयी और अंतर विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बहतरीन प्रदर्शन के लिए स्कूल और कॉलेज स्तर बालक बालिका वर्ग में शिव प्रजापति, श्री, मनीमुद्दीन और साक्षी को वेल्यूएवल प्लेयर, अमन सिंह, इशिता, प्रियंक और अनुशिका को बेस्ट डिफेंडर, सुजल रावत, आशीष, सनिध्या और खुशी को बेस्ट सर्वर, कार्तिक जदली, नयन नेगी, रिचा और ईशा को बेस्ट ब्लॉकर, दिव्यांशु सिंह, संदीप, तराना और ईना को बेस्ट स्पाइकर, जबकि आदित्य नौटियाल, दिवांशु भट्ट, माही और शीतल को उदयमान खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *