पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया बैग, जेवरात और नकदी सुरक्षित बरामद

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बाजार में खरीदारी के दौरान खोये जेवरात और नकदी से भरा बैग थलीसैंण पुलिस ने सकुशल बरामद कर महिला को लौटा दिया। कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर महिला ने पुलिस टीम का आभार जताया।


जानकारी के अनुसार, पांच नवंबर को गार्गी गोस्वामी ने बीरोंखाल पुलिस चौकी में सूचना दी कि बाजार क्षेत्र में उनका बैग कहीं खो गया है। बैग में कीमती आभूषण, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ था। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सूरजपाल सिंह ने पुलिस कर्मियों को बैग की तलाश के निर्देश दिए। इसके बाद कांस्टेबल गौरव कुमार और राकेश कुमार ने बाजार क्षेत्र सहित आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की। पुलिस कर्मियों के प्रयासों और तत्परता से बैग बरामद कर लिया गया। छ: नवंबर को बैग में रखा सामान सुरक्षित मिलने की पुष्टि के बाद महिला के कहने पर उसे सिंदूड़ी मल्ली निवासी अजय गुसाईं ने थाना थलीसैंण पहुंचकर पुलिस को सुपुर्द किया। खोया हुआ बैग, जेवरात और नकदी सुरक्षित वापस मिलने पर महिला ने थलीसैंण पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस तत्परता की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *