भाषण प्रतियोगिता में भूमिका जोशी ने मारी बाजी

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मेरा युवा भारत, पौड़ी गढ़वाल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, पौड़ी में विकसित भारत युवा संसद 2027 के अन्तर्गत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंंने युवाओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर “एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में भूमिका जोशी, संस्कृति गुसांई एवं श्रेया पुरोहित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में सहायक अध्यापक एलटी हिन्दी मनोहर चमोली, कार्यक्रम समन्वयक डॉ० राकेश नेगी, प्रो0 डॉ0 नरेन्द्र सिंह चौहान, सुलक्षना शर्मा रही। मेरा युवा भारत पौड़ी के जिला युवा अधिकारी आशीष पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद स्तर पर चयनित तीन विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चुने गये प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के लिए भेजा जायेगा। साथ ही संसद में आयोजित विशेष सत्रों में अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेवी सिमरन रावत ने किया। इस मौके पर स्वयं सेवी प्रियंका असवाल, नेहा, शीतल, अमन नयाल, सचिन, सूरज, अखिलेश कुमार, रोहन, रविन्द्र आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *