पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने रैंप पर बिखेरे उत्तराखंडी संस्कृति के रंग

लोकगीतों की धुन पर दी प्रस्तुतियां, राज्य आंदोलन के बलिदानियों को किया नमन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर रैंप वाक के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं की आकर्षक झलक पेश की।


देवी रोड स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक मयंक कोठारी ने किया। कार्यक्रम में रंगीलो पिछौड़ा, घाघरा-चोली, गढ़वाली व कुमाऊंनी टोपी और सदरी पहने विद्यार्थियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर रैंप वाक किया। बच्चों ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की पारंपरिक वेशभूषा को प्रदर्शित कर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विविधता से रूबरू कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने राज्य आंदोलन के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, उत्तराखंड के पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या ज्योति कुलाश्री, रचना, सोनम कोठारी, श्वेता गोयल, शोभा रावत, आरती नेगी, सोनम जखमोला, गीता रानी, नेहा, मीनाक्षी, स्वाति, चिराग, आदित्य, अरुण, पूजा और शालिनी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *