धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश, उमंग और आस्था का पर्व दीपावली धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली के त्योहार पर मंदिर और घरों में दीप जलाए गए। मंदिर और घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।


प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर लोग कई दिन से तैयारी कर रहे थे, लेकिन रविवार सुबह से ही हर आयु वर्ग के लोगों में खूब उत्साह रहा। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। त्योहार पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। सुबह से ही लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचने। दिन भर बाजारों में रौनक रही। रात के समय शुभ मुहूर्त में प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की आराधना कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बच्चों से लेकर बड़ों ने आतिशबाजी। तेज आवाज वाले पटाखे फोड़े और रंग-बिरंगी आतिशबाजी छोड़ी गई। दीपावली के त्योहार पर मंदिर और घरों में दीप जलाए गए। मंदिर और घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। शहर से लेकर गांव तक मंदिर और घर दीपों और रंग-बिरंगी रोशन से जगमगा उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *