खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुईं विभिन्न स्पर्धाएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देवी रोड स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन नन्हे खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बैलून रेस, पेयर रेस, फ्रॉग रेस, म्यूजिकल चेयर, बिस्कुट रेस, स्पून रेस और रिले रेस में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुसूया वर्मा ने किया। प्री-प्राइमरी वर्ग की बालिका श्रेणी में श्रेया ने प्रथम, अस्मिता ने द्वितीय और तन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में प्रभव प्रथम, कैरव द्वितीय और अक्षय तृतीय रहे। बालिकाओं की पेयर रेस में अवंतिका और तन्वी की जोड़ी प्रथम, मानविका नेगी और अस्मिता की जोड़ी द्वितीय तथा प्रिशा और हदिया की जोड़ी तृतीय रही। बालक वर्ग में प्रभव और अक्षर सिंह की जोड़ी प्रथम, अथर्व और कैरव द्वितीय तथा मानविक अगरियाल और शिवांश तृतीय रहे। फ्रॉग रेस के बालिका वर्ग में शिवांशी प्रथम, कसवी द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में कियांश प्रथम, कार्तिक द्वितीय और वैभव तृतीय रहे। म्यूजिकल चेयर में रुद्रांश ने प्रथम, नव्या ने द्वितीय और आरव नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग की बालिका श्रेणी की बिस्कुट रेस में आयुषी जुयाल प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय और अवनी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में रौनक प्रथम, उत्कर्ष द्वितीय तथा रुद्राक्ष और अयांश संयुक्त रूप से तृतीय रहे। स्पून रेस के बालिका वर्ग में हिमाक्षी प्रथम, माही द्वितीय और काव्या तृतीय रहीं। बालक वर्ग में उत्कर्ष प्रथम, वैदिक द्वितीय और अयांश तृतीय रहे। ऑब्स्टेकल रेस के बालिका वर्ग में आव्या प्रथम, स्नेहा द्वितीय और कीर्तिका तृतीय रहीं। बालक वर्ग में शौर्य प्रथम, भावेश द्वितीय और आदित्य तृतीय रहे। रिले रेस के बालिका वर्ग में रमन हाउस ने प्रथम, तिलक हाउस ने द्वितीय और सुभाष हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में सुभाष हाउस प्रथम, तिलक हाउस द्वितीय और रमन हाउस तृतीय रहे। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक पूनम बहुखंडी, संतोष पंत और बृजेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *