जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौडी जनपद की पट्टी मनियारस्यूं के साकनी बड़ी गांव की दोपहरी की रामलीला मंचन के पांचवें दिन बुधवार को भरत मिलाप, सुपर्णखा का नासिका छेदन, रावण द्वारा सीता हरण तक की लीला का मंचन किया गया। भरत मिलाप के मंचन ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान गांव के युवाओं द्वारा नृत्य नाटिका गीत, भजन आदि की भी प्रस्तुतियां दी गई। रामलीला मंचन को देखने के लिए घण्डियाल, कांसखेत, बनेख, देवल, गौरण, सैन, नैथाणा, सकनी छोटी आदि गांवों से भारी मात्रा में दर्शकों भीड़ उमड़ी।

साकनी बड़ी के प्रवासियों द्वारा रामलीला मंचन को लेकर रामलीला समिति दिल्ली, रामलीला समिति लुधियाना, रामलीला समिति साकनी बड़ी तीनों ही समितियों द्वारा रामलीला का मंचन का संयुक्त रूप में आयोजन किया जाता हैं। रामलीला मंचन का शुभारंभ में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुकेश कोली ने किया। पूर्व विधायक मुकेश कोली ने कहा कि इस प्रकार का रामलीला मंचन प्रवासियों को गांव के एक मंच पर एकत्रित करने का जरिया भी हैं। कहा कि रामलीला मंचन पौराणिक संस्कृति जीवित रखने का माध्यम भी हैं। रामलीला के मंचन के साथ-साथ गांव के विकास पर भी चर्चा स्वाभाविक है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विकास की बात रखने, सुनने और सुनाने का भी जरिया है। रामलीला समिति के अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती अर्चना देवी ने रामलीला मंचन देखने पहुंचे दर्शकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन हरि सिंह नेगी ने किया।
श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला मंचन संपन्न
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल की धारी गांव और थापला गांव में आयोजित रामलीला मंचन का श्रीराम के राजतिलक के बाद बुधवार को समापन किया गया। रामलीला मंचन के अंतिम दिन श्रीराम का अयोध्या आगमन, भरत मिलाप, श्रीराम का राज्याभिषेक आदि का मंचन किया गया। धारी गांव से धारीखाल तक राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता,हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा निकली गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।