स्कूली बच्चों को सिखाएं आग से बचाव के तरीके

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है। इसी उद्देश्य से अग्निशमन विभाग की ओर से विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को आग से बचाव के तरीके सिखाएं जा रहे हैं।


इसी क्रम में अग्निशमन विभाग की टीम ने सेंट मैरी स्कूल रतनपुर-कुंभीचौड़ में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, बचाव के उपायों और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और उनके महत्व के बारे में भी समझाया। कर्मियों ने बच्चों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य बनाए रखना चाहिए और तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचना चाहिए। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचना देने में देरी नहीं करनी चाहिए। अभियान के दौरान बच्चों से सीखी गई जानकारियों को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की गई। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को भी अग्निशमन उपकरणों के संचालन और उनके महत्व की जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि आग से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *