दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने जमाया रंग
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। चलो गांव की ओर कुड़ीगांव पंचायत महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, राजस्थानी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कल्जीखाल ब्लॉक के मनियारस्यू पट्टी के ग्राम कुडीगांव में हो रहे पंचायत महोत्सव के दूसरे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद पपोला, कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेन्द्र नेगी, जगदम्बा डंगवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव में दूरदराज से विभिन्न गांव की महिला मंगल दल एवं जनप्रतिनिधि ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन नरेश सुन्दरियाल ने किया। इस मौके पर मनीषा डंगवल ग्राम प्रधान, चन्द्रमोहन डोबरियाल, धनीराम धस्माना, कल्याण सिंह, वीरेन्द्र बिष्ट, कुसुम खंतवाल आदि मौजूद थे।