कोटद्वार-पौड़ी

किरन बिष्ट सहित दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी व यूथ कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की मेयर श्रीमती हेमलता नेगी का जन्म दिन सामाजिक सौहार्द एवं एकता दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की पदाधिकारी श्रीमती किरन बिष्ट सहित विभिन्न दलों के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
मेयर श्रीमती हेमलता नेगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम जनता से भी कोटद्वार नगर निगम की बेहतरी के लिए आगे आने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं मेयर श्रीमती हेमलता नेगी ने दूसरे दलों को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाली महिला नेत्री किरन बिष्ट को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो में किरन बिष्ट, अजय जखमोला, विकास शर्मा, पारस ठुकराल, राहुल कौशल, कामेन्द्र, दिनेश गर्ग, कुनाल भाटिया सहित दर्जनों युवा शामिल थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ॅ चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, गोपाल गुसांई, राजेन्द्र गुसांई, जितेन्द्र भाटिया, विजय नारायण सिंह, वृजपाल सिंह, वीडी नवानी, हरेन्द्र पुंडीर, हेमचंद्र पंवार, नीरज रौतेला राजा आर्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!