निगम ने किया सेनेटाइजर का छिड़काव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम न केवल सफाई की गति को दोगुना कर दिया है, बल्कि कोरोना वायरस को मारने के लिए सेनेटाइजर का छिड़काव भी कर रही है। रविववार को नगर निगम के कर्मचारियों ने वार्ड एक रतनपुर कुंभीचौड़, हरेंद्र नगर सहित बाजार और सार्वजनिक स्थानों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया। नालियों और रास्तों के किनारे कीटनाशक दवाएं छिड़की।
नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी वार्डों कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। रविवार को सुबह वार्ड एक रतनपुर कुंभीचौड़, हरेंद्र नगर सहित बाजार और सार्वजनिक स्थानों में सेनेटाइजर का छिड़काव कराया गया। इसके अलावा शहर में भी जगह-जगह लगातार छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छिड़काव की यह कड़ी लगातार जारी रहेगी, क्योंकि शहर को कोरोना मुक्त करने के लिए सफाई बहुत ही जरूरी है। उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि अपने आसपास सफाई रखें और हाथों की सफाई के लिए सेनेटाइजर का प्रयोग किया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। इस समय कोरोना की दूसरी लहर चल रही है इसमें यह एक-दूसरे के संपर्क से फैलता है। जिन लोगों को सर्दी, खांसी आदि हो रही है वह चिकित्सक की सलाह लें।