कोटद्वार-पौड़ी

भक्ति बनें उद्योग व्यापार मंडल दुर्गापुरी के अध्यक्ष 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उद्योग व्यापार मंडल दुर्गापुरी की वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। भक्ति बड़थ्वाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। व्यापार मंडल में 300 से अधिक व्यापारी सदस्य है।
दुर्गापुरी स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में उद्योग व्यापार की मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्व सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भक्त बड़थ्वाल को अध्यक्ष, अमित अग्रवाल, पुष्कर्र ंसह बिष्ट, अनिल कुकरेती को संरक्षक, जगमोहन नेगी को सचिव, देवेन्द्र भाटिया, मनोज बहुखण्डी, देवेन्द्र रावत, पी रावत को उपाध्यक्ष, उत्तम सिंह रावत, उमेश पोखरियाल, सुरेश फुलारा को सह सचिव, मोहन सिंह को कोषाध्यक्ष, राहुल कुकरेती को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि रविन्द्र रौथाण, किशर्न ंसह, मनोज बिष्ट, नेत्र सिंह रावत, संजय जोशी, राकेश बिष्ट को सदस्य चुना गया। नरेन्द्र प्रसाद नैथानी की अध्यक्षता में बैठक का संचालन हर्षवद्र्धन बिंजोला ने किया। इस अवसर पर पार्षद सौरभ नौटियाल, कुलदीप रावत सहित व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!