कोटद्वार-पौड़ी

कोटद्वार में एक महिला के घर आते हैं बाहरी लोग, पड़ोसी पहुंचे कोतवाली

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर 25 रतनपुर सुखरौ के लोगों ने वार्ड की एक महिला पर आपत्तिजनक काम करने का आरोप लगाया है। क्षेत्रवासियों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में एक महिला आपत्तिजनक काम कर रही है। उक्त महिला के घर बाहरी लोग आते जाते हैं। क्षेत्र का माहौल खराब होने पर लोगों पर गलत असर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने उक्त महिला पर कार्रवाई करने की मांग की है।
रविवार को पार्षद रितु चमोली के नेतृत्व में वार्डवासी कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में तहरीर दर्ज कराते हुए लोगों ने पुलिस को बताया कि वार्ड में एक महिला द्वारा पिछले काफी समय से आपत्तिजनक काम किया जा रहा है। उक्त महिला के घर में उत्तर प्रदेश के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जिस कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि महिला के घर आने वाले लोग शराब पीकर आते है और गाली-गलौज करते रहते है। जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही से क्षेत्र में अपराध बढ़ने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उक्त महिला से बात करने पर वह अश्लील शब्दों का प्रयोग करती है। जिससे वार्ड वासी परेशान है। जनहित में महिला द्वारा किये जा रहे आपत्तिजनक कृत्यों को रोकना अति आवश्यक है। कमलेश कुकरेती, विजय लक्ष्मी, शकुन्तला देवी, विनीता देवी, छोटी, कल्पा, पूनम आदि ने तहरीर देकर पुलिस से जल्द से जल्द महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि वार्ड नंबर 25 रतनपुर सुखरौ के लोगों द्वारा तहरीर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाये जाने पर महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!