एस जयशंकर बोले, बेहद नजदीक थी दोनों सेनाएां वापसी प्रक्रिया जारी

नई दिल्ली,एजेंसी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में भारत और चीन की सेनाएं एक दूसरे के काफी नजदीक थी और अब उनकी वापसी की प्रक्रिया शुरु हो गई है। दोनो देशों के बीच पूर्वी लद्दाख सीमा से तैनात सेनाओं की वापसी की सहमति बनने के बाद पहली बार विदेश मंत्री का कोई बयान आया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी।इंडिया ग्लोबल वीक के एक सत्र को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि, भारत व चीन के बीच सहमति बनी है कि सेनाओं की वापसी की जाए क्योंकि दोनो सेनाएं एक दूसरे के काफी नजदीक थी। अभी वापसी का काम चालू है।
जयशंकर ने कोविड-19 की वजह से दुनिया में कई तरह के बदलाव आने की बात कही और अंदेशा जताया कि दुनिया में ज्यादा समस्याएं होंगी।
उन्होंने कहा कि, राष्ट्रवादी भावनाएं पहले से ही जड़ें जमा रही थी लेकिन पिछले छह महीने में ज्यादातर देश राष्ट्रवादी तरीके से व्यवहार कर रही हैं। लोग अपनी सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं और अपने मुद्दों को ज्यादा आक्रामक तरीके से रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *