केएमवीएन कर्मियों ने कार्यबहिष्कार किया
बागेश्वर। कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर रहे। इस दौरान उन्होंने टीआरसी परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा उनकी मांगों को लेकर निगम और सरकार कतई संवेदनशील नहीं है। कहा जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जायेंगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा वे एक बजे तक काम करने के बाद विरोध में कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। शुक्रवार को केएमवीएन कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर सभा की। वक्ताओं ने निगम के किसी भी आवास को निजी क्षेत्र में न देने की मांग की। कहा गढ़वाल-कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों की समस्याओं का हल किया जाए। उन्हें आवास गृहों में निºशुल्क ठहरने की सुविधा मिले। वेतन विसंगति को दूर करने, दैनिक वेतन भोगी नियमित करने और मानदेय बढ़ाने, 50 करोड़ रुपये की धनराशि निगम को देने, गढ़वाल-कुमाऊं निगम का एकीकरण कर उत्तराखंड पर्यटन परिषद में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा यदि उनकी लंबित मांगें पूरी नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। यहां रमेश सिंह कपकोटी, राजेश कुमार, जगदीश सिंह खाती, मनोज, राजेंद्र, विमल, सुरेंद्र, प्रकाश पंत, हरीश मेहरा आदि रहे।