समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम से मिले ग्रामीण

अल्मोड़ा। सरयू घाटी विकास संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सड़क, पुल, फल संरक्षण और स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग की।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा वर्ष 2003 में निर्मित सेराघाट कुंज किमौला मोटर मार्ग में डामर नहीं हो सका है। इसके अलावा जैगन नदी पर पुल नहीं बनने से बारिश के दौरान यातायात प्रभावित हो रहा है। सेराघाट कुंज किमौला सड़क के बनने से प्रभावित कृषि भूमि और फलदार पेड़ों का मुआवजा आठ साल बाद भी किसानों को नहीं मिला है। कहा कनारीछीना में 2008 में बनाया गया विद्युत सब स्टेशन चालू नहीं हो सका है। आम और अमरुद के उत्पादन के बावजूद इसके संरक्षण के लिए कोल्ड स्टोर की सुविधा भी नहीं मिल सकी है। इधर, डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। यहां प्रधान हरडा नवीन सिंह रावत, पभ्या के दौलत सिंह, तल्लीनाली के योगेश कुमार, नैनी गूठ के खष्टी बल्लभ, गिरीश शर्मा कुंदन सिंह बिष्ट, शंभू सिंह, गोकुल सिंह, लक्ष्मण सिंह, भगवान सिंह, जगदीश राम, विजय प्रकाश, विवेक प्रसाद, भगवान सिंह, लक्ष्मण सिंह, गोकुल सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *