पंजाब के सीएम बोले- पंजाब में लगेगी आग, हरियाणा में भी आंच
नई दिल्ली, एजेंसी। एसवाईएल नहर मामले पर पंजाब एवं हरियाणा के मुख्घ्यमंत्रियों की आज वार्ता के बावजूद यह मामला गर्माता दिख रहा है। वार्ता की मध्यस्थता करने वाले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह मसला सुलझने के करीब है और अंतिम दौर में है। हरियाणा के मुख्घ्यमंत्री मनोलरलाल ने भी वार्ता को सकारात्मक बताया। इसके उलट वार्ता के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आक्रामक तेवर में नजरी आए। कैप्घ्टन ने कहा कि यदि एसवाईएल नहर बनी तो पंजाब में आग लग जाएगी और यह राष्ट्रीय मुद्दा बन जाएगा।
बता दें कि एसवाईएल विवाद मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल और पंजाब के मुख्घ्यमंत्री कैप्घ्टन अमरिंदर सिंह के बीच आज वार्ता का पहला दौर पूरा हुआ। बातचीत का दूसरा दौर एक सप्घ्ताह बाद होगा। इसकी मध्घ्यस्घ्थता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की। वाता्र के बाद शेखावत ने कहा कि 45 साल पुराना यह विवाद सुलझने ने करीब है। मनोहरलाल ने कहा कि इस मुद्दे को हम सुलझा कर ही दम लेंगे।
दूसरी ओर पंजाब के मुख्घ्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ में कहा कि हमें इस मुद्दे को राष्घ्ट्रीय सुरक्षा के परिपेक्ष्य में देखना चाहिए। यदि हम सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण को लेकर आगे बढ़े तो पंजाब जल उठेगा और यह राष्ट्रीय समस्या बन जाएगा। इसकी आंच हरियाणा और राजस्थान पर भी पड़ेगी। उन्घ्होंने कहा कि मैंने हरियाणा के सीएम और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को इस बारे में साफ बता दिया।