अणां व कपकोट के जंगल में धधकी आग

बागेश्वर। जिले के जंगलों में आग लगने की घटना लगातार बढ़ रही है। गरुड़ के अणां व कपकोट के नीली का जंगल दो दिन से धधक रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है, ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में जुट गए हैं। उन्हें आग के रिहायशी क्षेत्र में आने का खतरा बढ़ने लगा है। अब तक दस हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। एक सप्ताह के भीतर जिले के काफलीगैर, गरुड़, धरमघर रेंज के जंगलों में आग लग गई। आग को वन विभाग, दमकल विभाग ने किसी तरह काबू किया। शुक्रवार से एक बार फिर अणां के जंगल में आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाकर घर भी नहीं पहुंच रहे अराजक तत्व दोबारा जंगलों में आग लगा रहे हैं। कपकोट में पहली बार जंगलों में आग दिखी। नीली के जंगल में भी दो दिन से आग लगी है। तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना भी कठिन हो रहा है। लगतार सुलग रहे जंगल से ग्रामीण परेशान हैं। महिलाएं आग के चलते चारा पत्ती के लिए जंगल तक नहीं जा पा रही हैं। वन क्षेत्राधिकारी सुंदर सिंह नेगी गरुड़ व कपकोट के नारायण पांडे ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम को आग बुझाने के लिए मौके पर भेज दिया गया है। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *