उत्तराखंड

सीएम के दौरे से ठीक पहले आ गई तकनीकि खराबी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी के दौरे से ठीक पहले स्टेट प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। रविवार को इस कारण सीएम को हेलीकप्टर से ही दिल्ली से टिहरी तक आना पड़ा। सीएम धामी के प्लेन में बैठने के बाद इसमें खराबी आने का पता चल पाया। मुख्यमंत्री धामी स्टेट प्लेन से शुक्रवार दिल्ली रवाना हुए थे। जहां से सीएम को रविवार सुबह आठ बजे स्टेट प्लेन से हरिद्वार पहुंचना था। तय समय सुबह आठ बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। उनके साथ विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार भी थे। सूत्रों के अनुसार सीएम और अन्य अधिकारी स्टेट प्लेन में बैठकर उड़ान भरने का इंतजार कर ही रहे थे कि प्लेन के इंडीकेटर में तकनीकी खराबी का सिग्नल आ गया। इस वजह से पायलट ने उड़ान भरने में असमर्थता जाहिर कर दी। कुछ देर बाद हेलीकप्टर का इंतजाम कर सीएम उत्तराखंड के लिए रवाना हुए। विलंब के चलते उन्होंने हरिद्वार में देव संस्ति विश्व विद्यालय गायत्री कुंज में वृक्ष गंगा अभियान का अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। वे दिल्ली से सीधे चंबा पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग होते हुए सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे उद्घाटन किया। सूत्रों के अनुसार स्टेट प्लेन को ठीक करने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है। इसके कुछ कल पुर्जे बदलने पड़ रहे हैं। स्टेट प्लेन अब करीब 20 साल पुराना हो चुका है, इस कारण इसमें बार बार तकनीकी समस्या पेश आती रहती है। सम्पर्क करने पर उकाडा की सीईओ सोनिका ने तकनीकी खराबी की पुष्टि करते हुए बताया कि इसके लिए अपरेशन हेड से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही प्लेन ठीक करने के भी आदेश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!