उत्तराखंड

तीलू रौतेली पुरस्कार लेकर लौटी कनिष्का का हुआ स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। तीलू रौतेली पुरस्कार लेकर देहरादून से लौटी कनिष्का भंडारी का यहां एक कार्यक्रम में स्वागत किया गया। स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी, मानस पब्लिक स्कूल व कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति की ओर से संयुक्त तौर पर स्वागत कार्यक्रम आयोजन किया था। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि कनिष्का ने ताइक्वांडो में बेहतर प्रदर्शन के बल पर यह पुरस्कार हासिल किया है। इसमें उनके कोच कमल कुमार बिष्ट का कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन रहा है। कनिष्का आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। विशिष्ट अतिथि सीईओ एचबी चंद ने चंद्र मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अभिभावकों का भी योगदान है। कोच कमल कुमार बिष्ट ने कहा कि कनिष्का अन्य के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है। आगे बेहतर प्रदर्शन के साथ देश का नाम रोशन करेंगी। कनिष्का भंडारी ने उपलब्धि का श्रेय कोच कमल कुमार बिष्ट को दिया। इस मौके पर पिता इंद्र मोहन भंडारी व मां रंजना भंडारी भी मौजूद रहे। निरंजना पांडे ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट ने आभार व्यक्त किया। वंदना भंडारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर बोर्ड परीक्षा में अव्वल छात्रा गरिमा जोशी के साथ ही ब्लैक बेल्ट परीक्षा के सफल रहे लवनिया तिलाड़ा, गर्वित जोशी, प्रियांशु जोशी, मयंक गैड़ा, वेदांश बिष्ट, भूमित बिष्ट, अर्णव, तरुण तिवारी , प्रज्ज्वल, जोशी और प्रियांशु गैड़ा को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!