नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की युवक ने नुकीले हथियार से की हत्या

Spread the love

रुड़की। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज की दूसरे मरीज ने नुकीले हथियार से हमला कर हत्या कर दी। युवक का शव बाथरूम से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरी-केल्हनपुर तिराहे के पास अनमोल जीवन समिति नशा मुक्ति केंद्र है। इसमें लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी 29 वर्षीय आशीष को परिजनों ने करीब पांच माह पहले दिमागी हालत सही न होने और वजन अधिक होने पर भर्ती कराया गया था। उसका तभी से नशा मुक्ति केंद्र में उपचार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *