रुड़की। अटल उत्कृष्ट सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 96.4 प्रतिशत रहा, जिससे छात्राओं एवं शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। विद्यालय से इस वर्ष 56 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिनमें से 55 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें 53 छात्राएं सम्मानजनक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुईं, जबकि दो छात्राओं की कम्पार्टमेंट आई है। अनिवार्य पुनरावृत्ति की श्रेणी में कोई भी छात्रा नहीं रही। विद्यालय की छात्रा मानसी ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।