Uncategorized

आगे भी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर देश के लिए योगदान देंगे: विशेष भृगुवंशी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। भारतीय बास्केटबाल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी ने कहा कि वह आगे भी बेहतर खेल का प्रदर्शन जारी रखते हुए देश के लिए योगदान देंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को दिल्ली में अर्जुन पुरस्कार हासिल करने के बाद विशेष रविवार को देहरादून पहुंचे। यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब में उत्तराखंड बास्केटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्?हें सम्मानित किया। इस दौरान विशेष ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए 12 सदस्यीय समिति ने कुछ दिन पहले अर्जुन पुरस्कार के नामों की सिफारिश की, जिसमें बास्केटबाल के लिए विशेष का नाम शामिल किया गया था। भारतीय बास्केटबाल संघ ने उनके नाम की सिफारिश की थी। इससे पहले भी लगातार तीन वर्ष तक विशेष का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया था, लेकिन हर बार उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। अब जाकर चौथी बार में उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया। इससे पहले अवार्ड की बात करें तो विशेष के नाम राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक (नौ स्वर्ण, तीन रजत व दो कांस्य) प्राप्त करने का रिकॉर्ड है। विशेष ने अब तक सात राष्ट्रीय फेडरेशन कप में प्रतिभाग किया है। पांच बार विशेष को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
ओएनजीसी में कार्यरत हैं विशेष
मूल रूप से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले विशेष वर्तमान में दून स्थित ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) में कार्यरत हैं। वर्ष 2018 में विशेष ने दून की शैलजा असवाल से विवाह करने के बाद यहीं आशियाना बना लिया था। विशेष कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का नेतृत्व कर देश को खिताब दिला चुके हैं। अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने जाने पर विशेष ने कहा कि यह बेहद सुखद क्षण है। एक खिलाड़ी की यही तमन्ना होती है कि उसकी मेहनत का फल उसे मिले। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर ऑनलाइन माध्यम से पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस दिन वह दून में ही रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!