उत्तराखंड

आम आदमी पार्टी ने की निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की बैठक में अगले वर्ष होने वाले निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भण्डारी, जिलाध्यक्ष संजय सैनी की मौजूद्गी में हरिद्वार व रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रत्येक मोर्चे पर फेल साबित हुई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। भर्तीयों में घोटाले हो रहे हैं। भाजपा सरकार अपने चहेतों को बचाने का कार्य कर रही है। अंकिता हत्याकांड में प्रमुख वीवीआइपी का नाम उजागर नहीं किया जा रहा है। प्रदेश बदहाल स्थिति में है आम आदमी पार्टी का दिल्ली मडल गुजरात में भाजपा पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे दमखम के साथ अगले वर्ष होने वाले नगर निकाय चुनाव में उतरेगी। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। जनता अरविंद केजरीवाल के विकास मडल पर विश्वास कर रही है और आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार देश की जड़ों में घुस चुका है। उत्तराखंड में रोजगार की प्रबल संभावनाएं हैं। लेकिन सरकार की नियत साफ नहीं है। आम आदमी पार्टी पूरे देश में मजबूत विकल्प के रूप में उभरी है। गुजरात चुनाव में आप की एंट्री से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सकते में है और अंनर्गल बयानबाजी कर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड को 2 माह से भी अधिक का समय बीत चुका है। परंतु अभी तक एसआईटी द्वारा वीवीआइपी का नाम उजागर न करना भाजपा की मंशा पर सवाल उठाता है। जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का शिक्षा स्वास्थ्य का मडल देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में पसंद किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी आगामी निकाय चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि मात्र 10 वर्षों में दो बड़े राज्यों में सरकार बनाकर आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प के रूप में उभरी है। आगामी निगम चुनाव में पार्टी हरिद्वार के सभी 60 वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी और जीत दर्ज करेगी। बैठक में प्रशांत राय, अनूप मेहता, दुर्गेश राना, रघुवीर सिंह, सुनील पांडे, सुनील सैनी, अनिल सती, आशीष गौड, मयंक गुप्ता, पवन कुमार, शुभम सैनी, रेखा देवी, गीता देवी, ममता सरकार, शाहीन अशरफ, प्रवीण कुमार, अमनदीप, अकरम असद, प्रमोद वर्मा, सुगंधा वर्मा, संजय गौतम, विशाल शर्मा, धीरज, पीटर, सोनू कुमार, विशाल सैनी, स्वर्ण गुप्ता, संजीव बालियान, भरत कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!