Uncategorized

आनंद अध्यक्ष और वासुदेव बने सचिव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। निजी पब्लिक स्कूल संगठन की बैठक सनसाइन पब्लिक स्कूल घनसाली में आयोजित संपन्न हुई। जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। बैठक में संगठन के अध्यक्ष कैलाश पैन्यूली ने पूर्व कार्यकारणी भंग करने की घोषणा की। जिसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए आनंद चौहान को अध्यक्ष व वासुदेव सेमवाल को सचिव चुना गया। विजयपाल सिंह जाखी को उपाध्यक्ष राधाकृष्ण बसलियाल कोषाध्यक्ष, तथा परवीन सिंह हटवाल को सह सचिव नियुक्त किया गया। पूर्व अध्यक्ष कैलाश पैन्यूली को संरक्षक बनाया गया है। बद्री प्रसाद, अनिल थपलियाल,टीकाराम सेमवाल,विनोद बर्तवाल,आशीष प्रभाकर, हिम्मत रावत, गोविंद सिंह को कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!