उत्तराखंड

आप कार्यकर्ताओं ने की डंपिंग जोन बनाने की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू नारंग के नेतृत्व में बैठक कर नगर निगम द्वारा ग्राम सराय में खुले में कूड़ा डाले जाने का विरोध करते निगम से डंपिंग जोन की व्यवस्था करने की मांग की। जल्द ही डंपिंग जोन नहीं बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी भी दी। जियापोता स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि निगम अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है। नगर निगम द्वारा जिस निजी कंपनी को लाखों रुपये प्रतिमाह देकर शहर का कूड़ा इक्कठा करने की जिम्मेदारी दी गयी है। उस कंपनी की परवाही के चलते हरकी पौड़ी व आसपास के घाटों पर गंद्गी पसरी पड़ी पड़ी है। घरों से नियमित रूप से कूड़ा नही उठ रहा है। डंपिंग जोन की कोई व्यवस्था अभी तक नही की गई है। यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी। प्रदेश प्रवक्ता हेमा भण्डारी ने कहा कि मानसून शुरू हो गया है। लेकिन शहर के बरसाती नालों की सफाई अभी तक नही हुई है। व्यवस्थाएं निजी हाथों में सौंपने से पूरा शहर बदहाल है। दो साल बाद होने जा रहे कांवड़ मेले में करोड़ों की संख्या में श्रद्घालुओं के आने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। जिससे शहर में करोड़ों टन कूड़ा उत्पन्न होगा। निगम के पास पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मचारी नही है। ऐसे में स्थिति और खराब होगी। महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि निगम की लापरवाही का खामियाजा पूरे शहर को भुगतना पड़ रहा है। सराय में खुले में कूड़ा देंकने से दुर्गन्ध के चलते सराय व उसके आसपास के गावों के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। खुले में फेके जा रहे कूड़े को खाकर मवेशी बीमार हो रहे हैं। कई मवेशी मर भी गए है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम व ंकपनी के बीच सांठगांठ के चलते डंपिंग जोन नहीं बनाया जा रहा है। नगर निगम निजी हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है। शहर को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। संजू नारंग ने कहा कि सराय, इब्राहिमपुर खुर्द, एक्कड़ कलां, बहादरपुर जट्ट के ग्रामीण कूड़े से उठने वाली भीषण दुर्गन्ध के चलते बीमार हो रहे है। बरसात के समय सराय और आसपास के गावों में महामारी का खतरा बढ़ गया है। इस अवसर पर जिला संगठन महासचिव खालिद हसन, उपाध्यक्ष अंकुर बागड़ी, संदीप झाबरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष खलील राणा, नोरंगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणु चौहान, मीडिया प्रभारी मोतिन अब्बासी, उपाध्यक्ष अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष महिल मोर्चा अंजू सिंघानिया, दीपक कुमार, दीप्ति चौहान, नरेश कुमार, मनोज कश्यप, कुंज शर्मा, टिंकू कुमार, अमित कुमार, संदीप कुमार, पंकज कुमार, मुर्सलीन, संजय सैनी, दीपक ठाकुर, रविन्द्र शर्मा, हरीशचंद्र, कुलदीप शर्मा, रविन्द्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!