आरव ने बेस्ट कृष्ण तो श्रीद्धि ने जीता बेस्ट राधा का खिताब

Spread the love

जन्माष्टमी पर अभ्युदय परिवार ने कराई विभिन्न प्रतियोगिताएं
जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : अभ्युदय परिवार लैंसडौन की ओर से जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर किया। रंग-बिरंगे परिधानों में प्रतिभागियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम के दौरान आयोजित बेस्ट राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में बेस्ट कृष्ण का खिताब आरव, बेस्ट राधा का खिताब श्रीद्धि ने हासिल किया। वहीं यशोदा एवं बाल कृष्ण प्रतियोगिता में पल्लवी एवं वामिका लखेड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्योति शाह एवं आराध्या शाह द्वितीय तथा काजल एवं रुद्र तृतीय स्थान पर रहे। जन्माष्टमी समारोह के दौरान कालेश्वर कीर्तन मंडली एवं सुबेदार मोहल्ले की मंडली ने मनमोहक डांडिया की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों मंडलियों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। अभ्युदय परिवार की भावना वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *