शिक्षक दिवस पर आर्मी पब्लिक स्कूल के शिक्षक सम्मानित

Spread the love

शिक्षक दिवस पर गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में सम्मानित हुए शिक्षक
जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : शिक्षक दिवस के अवसर पर गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के ऑडिटोरियम में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आर्मी पब्लिक स्कूल, लैंसडौन के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, समर्पित एवं सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, विशिष्ट सेवा मेडल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की केंद्रीय भूमिका का संदेश दिया।


समारोह को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण में शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी की भावना को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व को दिशा देकर उन्हें बेहतर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों के समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र के भावी नागरिकों के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों को मिला सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना के साथ-साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करने वाला है। समारोह के दौरान शिक्षकों के सम्मान से आर्मी पब्लिक स्कूल परिवार में उत्साह और गौरव का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *