आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फोटोग्राफरों ने दिया धरना

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : बस अड्डे के निकट बुधवार रात फोटोग्राफरों के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में गुरूवार को श्रीनगर फोटोग्राफी वेलफेयर सोसायटी के सदस्य कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की।


सोसायटी के अध्यक्ष विजय सिंह रावत ने बताया कि उनके दो साथी सुमित जयाड़ा और राजेश बडोनी के साथ गढ़वाल विवि के कुछ छात्रों ने मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद एक साथी की सोने की चेन और दूसरे की चांदी की चेन भी गायब है। उन्होंने बताया कि घटना से जुड़े दो युवकों को पकड़ा जा चुका है, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी अभी बाकी है। फोटोग्राफरों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। धरने पर व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जोशी, सुमित डोभाल, सुरेंद्र बिष्ट, तरुण राणा, मेघपाल सिंह पंवार, प्रदीप रावत, धन्नी बिष्ट सहित फोटोग्राफी वेलफेयर सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *