उत्तरकाशी। यमुनाघाटी के नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लॉक में लघु डाल खंड की करीब 25 लिफ्ट सिंचाई योजनाएं संचालित हैं। लगातार आठ पंप हाउस में चोरी होने से योजनाओं की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो अन्य सरकारी सिंचाई योजनाएं भी चोरों के निशाने पर आ सकती है।
लघु डाल खंड की अधिशासी अभियंता रुचि ने बताया कि संबंधित पंप ऑपरेटरों ने चोरी की लिखित सूचना पुलिस को दी है। विभाग की ओर से भी संबंधित थानाध्यक्षों को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। वहीं, बगासू गांव के समीप 11 करोड़ की लागत से बनी जल निगम की पौंटी खांन्सी पंपिंग पेयजल पर भी चोरों ने इसी सप्ताह चोरी की है। यहां करीब सात से आठ लाख की बेस कीमती तार चोरी होने की बात सामने आई है।