कोटद्वार-पौड़ी

अभाविप ने चलाया सदस्यता अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने संगठन की मजबूती का भी संकल्प लिया।
संगठन की ओर से महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, बाल भारती स्कूल, बाल विद्या निकेतन, जनता इंटर कॉलेज मोटाढाक सहित अन्य विद्यालयों में अभियान चलाया गया। अभाविप कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को संगठन के बारे में जानकारी दी। कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा व विद्यार्थियों के हित में कार्य करता है। साथ ही विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि संगठन ज्ञान, शील एकता के मूल मंत्र के साथ राष्ट्र के पुननिर्माण में अपना योगदान दे रहा है। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री मृदुल भट्ट, आयुष त्रिपाठी, विकास कुमार, अनिकेत दुगलचा, अक्षित केष्टवाल आदि मैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!