नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि विगत 18 अप्रैल को कोटद्वार निवासी पीड़िता के पिता ने कोतवाली कोटद्वार में एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ एक व्यक्ति ने उसके घर में दुष्कर्म किया। आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी के निर्देश पर गठित एक विशेष पुलिस टीम ने सघन जांच, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की। इनके आधार पर आरोपी मिलेश चौहान उर्फ आर्यन चौहान पुत्र राजपाल सिंह निवासी नजीमपुर, पोस्ट ऑफिस जलालाबाद, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश की संलिप्तता की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को नींबूचौड़ पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रीति गुसांई, कांस्टेबल अनुज वर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *