उत्तराखंड

महिला के साथ टेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। महिला के साथ टेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के लिए पुलिस अधीक्षक ने 2500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष 7 अक्तूबर को एक महिला ने राजस्व चौकी फरखेत तहसील घाट चमोली पर आकर सूचना दी की देवेन्द्र सिंह पुत्र कुताल सिंह निवासी ग्राम रामणी तहसील नन्दानगर घाट चमोली उम्र 33 वर्ष ने मेरे साथ टेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। सूचना के आधार पर राजस्व चौकी फरखेत में आरोपी देवेन्द्र सिंह के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीत किया गया। इसके बाद अभियोग की विवेचना राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को नियमानुसार हस्तान्तरित की गयी। जिसकी विवेचना पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह के सुपुर्द की गयी। प्रकरण महिला संबंधी व गंभीर प्रति का होने के कारण पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम का गठन किया। आरोपी के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया पुलिस टीम के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु कई बार उसके घर व संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। किन्तु आरोपी शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा। मुखबिर द्वारा सूचना पर आरोपी देवेन्द्र सिंह को 27 मई को पानीपत (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी ने बताया कि वह ड्राइवर है। राजस्व चौकी फरखेत में मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के डर पूना भाग गया और करीब 6 माह पूना में रहा। पुलिस को आरोपी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि वह गाजियाबाद के थाना लोहिया नगर में 2005 व हरियाणा के थाना संजय चौक में शराब के मुकदमों व वर्ष 2013 में थाना नौचंदी में लूट के मुकदमे में बंद हो चुका है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!