नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रिखणीखाल थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 29 जून को पीड़िता के परिजनों ने रिखणीखाल थाने में तहरीर देकर रथुवाढाब निवासी देवराज नेगी पर उनकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ित के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित देवराज नेगी को कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के शिवपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *