महिला से मंगलसूत्र लूट का आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र बरामद

अल्मोड़ा। करीब एक माह पूर्व महिला से दिनदहाड़े मंगलसूत्र लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी को चीनाखान अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है। मामला बीते माह का है जब पूर्वी पोखरखाली निवासी जानकी बिष्ट 19 अप्रैल को मतदान कर घर को वापस जा रही थी तब एडम्स स्कूल के नीचे चीनाखान को जाने वाले रास्ते पर एक युवक झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गया था। जिस पर जानकी बिष्ट ने 21 अप्रैल को अल्मोड़ा कोतवाली में एफआईआर दर्ज़ कराई। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी अल्मोड़ा की टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास सभी सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया, जिससे आरोपी की पहचान हो गई। आरोपी फोन आदि का प्रयोग भी नहीं कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन पकड़ में नहीं आ रहा था।पुलिस टीम द्वारा बुधवार को अभियुक्त रितिक बिष्ट उर्फ गोलू (24 वर्ष) पुत्र रमेश सिंह बिष्ट निवासी तल्ला दन्या, धारानौला अल्मोड़ा को चीनाखान जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है व अल्मोड़ा कोतवाली में 03 मुक़दमे दर्ज़ हैं। यहाँ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश सिंह नेगी, कांस्टेबल सूरज प्रकाश, मो यामीन शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *