हुडदंग मचाने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत कांडी बाजार में हुड़दंग मचा रहे आठ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार कुछ युवक बाजार क्षेत्र में हुड़दंग मचाकर माहौल खराब करने का कार्य कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी यमकेश्वर पुलिस को दी। तत्काल मौके पर पर पुलिस ने युवकों को अपनी हिरासत में लिया। मामले में पुलिस ने आठ युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर बढ़ापुर निवासी धर्मवीर सिंह, राजकुमार, अजय कुमार, राहुल कुमार, विनीत कुमार, हिमांशु कुमार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *