जागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

Spread the love

अल्मोड़ा। भाजपा प्रदेश चुनाव सह प्रभारी सासंद लोकेश चटर्जी ने जागेश्वर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हो कर प्रयास करें। सांसद चटर्जी गुरुड़ाबांज में पार्टी के प्रबुद्घजन एवं शक्ति केंद्र पर्यंत सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पहले उन्होंने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की।
सांसद चटर्जी ने कहा कि मोदी सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। वहीं उत्तराखंड में युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी भी लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। युवा प्रदेश के युवा सीएम का रोजगार को लेकर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि भाजपा को विश्व में सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि 2022 में जीत के लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत करना होगा। इसमें कार्यकर्ताओं का योगदान अहम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बल पर क्षेत्र में इस बार कमल खिलेगा। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ की मजबूती के लिए पूरी तरह तत्पर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन हित की योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचानी है। विधानसभा प्रभारी ललित लटवाल ने भी विचार रखे। इससे पहले गत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे सुभाष पांडे सहित अन्य नेताओं ने यहां पहुंचने पर प्रदेश सह प्रभारी चटर्जी का स्वागत किया।
ये रहे मौजूदरू जिला महामंत्री महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ,गोपाल बिष्ट व संजय डालाकोटी,पूर्व जिपं अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा,रमेश बहुगुणा जी,गौरव पांडे, एड़पूरन बिष्ट,नरेंद्र बिष्ट,गिरीश खोलिया,दीपक पांडे आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *