उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के व्रत का किया परायण

Spread the love

रुद्रपुर। क्षेत्र में पूर्वांचलवासियों ने महापर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत की ओर से घाटों में विशेष इंतजाम किए गए। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत धारी महिला-पुरुषों ने 36 घंटे के व्रत का परायण किया। इस दौरान भोजपुरी लोकगीत व छठ मैया की कथा का आयोजन भी किया गया। गुरुवार को ढाई नंबर, हरिपुरा, कोपा के छठ घाट पर दर्जनों महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का परायण किया। इस दौरान भोजपुरी लोकगीतों पर लोग जमकर झूमें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *