Uncategorized

अध्यक्ष को झूठे मुकदमे में फंसाने का करेंगे पुरजोर विरोध: फुलोरिया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाईज एसोसिएशन ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को झूठे मुकदमे में फंसाने पर इसका पुरजोर विरोध करने की चेतावनी दी है। जनरल ओबीसी इम्प्लाईज एसोसिएशन के जिला महासचिव दिगम्बर फुलोरिया ने जारी एक बयान में कहा कि मार्च में 17 दिनों तक संगठन ने पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने के लिये बेमियादी हड़ताल की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अनुसूचित वर्ग को खुश करने के लिए रोस्टर से ही छेड़छाड़ कर प्रथम पद आरक्षित करने से प्रदेश के बेरोजगार सवर्ण युवाओं और शिक्षक कर्मचारी के साथ अन्याय किया। इससे कर्मचारियों में खासा रोष है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ द्वेष भावना के चलते केस दर्ज किया गया है। फुलोरिया ने कहा कि उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाईज एसोसिएशन के पुन: आंदोलन की सुगबुगाहट से परेशान होकर लगातार शासन प्रशासन पर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एससीएसटी के विधायक सांसद,मंत्री संसद के भीतर और सड़क पर अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने सवर्ण विधायक, सांसद, मंत्रियों को सैकड़ों ज्ञापन देने के बाद भी साथ नहीं मिल पाना दुखद बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने दबाव में आकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी को गिरफ्तार किया तो संगठन राष्ट्र व्यापी आंदोलन का आगाज उत्तराखंड से करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!