उत्तराखंड

आगर चट्टी-स्यूणी मल्ली मोटर मार्ग खस्ताहाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली : दो वर्ष पूर्व बनी आगरचट्टी स्यूणी मल्ली लिंक मोटरमार्ग वर्तमान में कई स्थानों पर खस्ताहाल बना है। लिंक मोटरमार्ग पर पुश्ते टूटे हैं और डामर भी उखड़ा है। जबकि सड़क किनारे नालियां नहीं बनी है। इस कारण मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। जो जानलेवा बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद इस दिशा में कोई काम नहीं हो रहा है। इससे लोगों में रोष है। प्रधान स्यूणी मल्ली ध्यान सिंह बिष्ट ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व ब्रिडकुल संस्था के माध्यम से आगरचट्टी-स्यूणी मल्ली मोटर मार्ग का निर्माण हुआ था। लेकिन संस्था के घटिया कार्य के कारण जहां सड़क का डामर जगह-जगह पर उखड़ गया है। वहीं बनाए गए अधिकांश पुश्ते भी ढह गये हैं। साथ ही कई स्थानों पर सड़क किनारे नालियों का निर्माण भी नहीं किया गया है। ग्रामीण शांति देवी, जसवंत बिष्ट, मंगल सिंह, राजेन्द्र सिंह, चंद्र सिंह बिष्ट आदि ने संस्था से शीघ्र सड़क मरम्मत करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क का निर्णय नहीं किया तो वो लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!