स्थापना दिवस पर आंदोलनकारी भी करवाएंगे कार्यक्रम
चम्पावत। राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारी भी कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इसके लिए बैठक का आयोजन किया गया। आंदोलनकारी नवीन मुरारी ने कहा कि राज्य आंदोलन की लड़ाई लड़ते समय जो सपना देखा गया था। उसको साकार करने के लिए वह एकजुट होकर कार्य करते रहेंगे। राज्य आंदोलनकारी और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी ने बताया कि राज्य से संदर्भित ज्ञान को विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालयों में क्विज, निबंध प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन किया जाएगा। जिसमें कक्षा छह से आठ तक चित्रकला, राष्ट्रीय पुष्प, राज्य चिन्ह, उत्तराखंड पर आधारित क्विज प्रतियोगिता, नंदाराज जात यात्रा, उत्तराखंड राज्य आंदोलन में कुमाऊं और गढ़वाल की भूमिका, नशामुक्त चम्पावत, चिपको आंदोलन, कुली बेगार आंदोलन आदि पर निबंध प्रतियोगिता होगी। बैठक में प्रहलाद सिंह, भूवन खर्कवाल, बृजेश माहरा, सुरेन्द्र बोहरा, सुरेश ढेक, अर्जुन ढेक, दीपक मुरारी, नवीन खर्कवाल, भूपाल मेहता आदि रहे।