उत्तराखंड

केन्द्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल से मिले अजय भट्ट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय, संसदीय कार्य व संस्ति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मेघवाल से कानून व न्याय सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। भट्ट ने बताया कि जल्द इस वार्ता के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। इसके अलावा दिल्ली में भट्ट ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से मुलाकात की। उन्होंने गौतम से क्षेत्र की राजनीति समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!