अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने महानवमी पर हरिद्वार में गंगा तट पर किया कन्या पूजन

हरिद्वार। श्रवण नाथ मठ में महानवमी और वार्षिकोत्सव पर गंगा तट पर श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने कन्या पूजन किया। इस पवित्र अनुष्ठान में मंत्रोच्चारण के साथ देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन उन्हें श्रृंगार का सामान, गीता की पुस्तक, उपहार और दक्षिणा भेंट की गई। श्री महंत रविंद्र पुरी ने अपने हाथों से कन्याओं को प्रसाद बांटा। कहा कि कन्या पूजन से सम्मान, लक्ष्मी, विद्या और तेज प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि नवमी पर माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माता दुर्गा का यह स्वरूप सिद्धि और मोक्ष देने वाला है। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी तेजेश्वरानंद नंद गिरी, दिगंबर राज गिरि, अनिल शर्मा, महंत रवि पुरी, रघुवन, एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, मनोज, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, सुंदर राठौर, संदीप अग्रवाल, प्रतीक सूरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *