फर्जी संस्था बनाकर चंदा वसूली का आरोप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री ताड़केश्वर धाम सांस्कृतिक एवं विकास समिति ने कुछ लोगों पर ताड़केश्वर धाम की फर्जी रसीद बनाकर चंदा वसूली का आरोप लगाया है। कहा कि मामले की पूरी जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।


बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ लोग फर्जी रसीद बनाकर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए चंदा ले रहे हैं। बताया कि उन्हें एक पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें दावा किया गया है कि जयहरीखाल विकासखंड के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सदानंद भारद्वाज मार्ग पर उनकी स्मृति में ताड़केश्वर मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। जिसमें इस धार्मिक कार्य के लिए आर्थिक मदद की मांग की जा रही है। बताया कि मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत के प्रमुख रणवीर सिंह सजवाण, मंदिर समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सुरेश ध्यानी, उपेंद्र नेगी, सचिव संतोष चंद्र खंतवाल, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव उषा चौहान नेगी सहित मंदिर के समस्त पुजारी इसका विरोध करते हैं। ग्राम प्रधान तजेंद्र बिष्ट, वीरा देवी ने कहा कि आराध्य देव के नाम का दुरुपयोग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *