अश्लील हरकत व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल ब्लॉक के चैलूसैंण में एक महिला ने व्यक्ति पर अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है।
राजस्व उपनिरीक्षक सुमन रावत ने बताया कि निकट के गांव की महिला ने चौकी में तहरीर दी है। जिसमे उसने बताया के पहले व्यक्ति ने उससे दोस्ती की और उसके साथ अश्लील हरकत की। साथ ही जबरन सेल्फी लेकर उसे ब्लैक मेल कर रहा है। इसका विरोध करने पर व्यक्ति ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर लैंसडौन निवासी शोहेब खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 384, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार चल रहा है, उसको पकड़ने की प्रयास किया जा रहे हैं।